23 C
Ratlām
Saturday, September 21, 2024

रतलाम में ईनामी “पिस्टल” गिरफ्तार : महिला को दुष्कर्म का शिकार बनाकर छोड़ा था दोस्तों के हवाले

रतलाम में ईनामी "पिस्टल" गिरफ्तार : महिला को दुष्कर्म का शिकार बनाकर छोड़ा था दोस्तों के हवाले

– शातिर के खिलाफ एक दर्जन मुकदमे दर्ज, बदमाश को भेजा जेल 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय की स्टेशन रोड पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ सहित विभिन्न मामलों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि आरोपी ने पहले खुद महिला से कई महीने तक दुष्कर्म किया और जब खुद का मन भर गया तो अपने दो अन्य दोस्तों के हवाले कर दिया। उन दोनों ने भी पीड़िता को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता दो माह की गर्भवती है। पुलिस ने मामले ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। 

स्टेशन रोड थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि  21 अगस्त 2024 को  पीड़िता महिला ने स्टेशन रोड थाने पर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उसकी बदमाश आरोपी इरफान उर्फ “पिस्टल” निवासी अशोक नगर से जान-पहचान हुई थी। इरफान ने  उससे कहा था कि वह उससे शादी करेगा। इरफान शादी का झांसा देकर महिला को तीन-चार महीने तक एक कमरे में रखा। इस दौरान उसने महिला से कई बार ज्यादती की।

पूरी रात दो भाइयों ने बनाया था दुष्कर्म का शिकार 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक दिन इरफान ने अपने दोस्त यूनुस को घर में बुलाया और महिला से उसकी जान-पहचान कराई। आरोपी इरफान मोहर्रम वाले दिन घर से कहीं चला गया। शाम को उसने अपने दो दोस्तों इरशाद और यूनुस निवासी चमारिया नाका (संत रविदास चौक) को पीड़िता के ऊकाला रोड स्थित घर भेज दिया। इरशाद और यूनुस आपस में भाई हैं। उन्होंने पीड़िता को कुछ खिलाया और उसी रात दोनों भाइयों ने उसके साथ बारी-बारी से ज्यादती की। अगली सुबह करीब 6 बजे महिला ने इरफान को पूरी घटना बताई लेकिन उसने पीड़िता को साथ रखने से इनकार कर दिया। इधर, इरशाद और यूनुस 20 दिन से पीड़िता को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहे हैं।

गर्भ गिराने की बदमाश ने दी थी धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब आठ दिन पूर्व उसने अस्पताल में चैकअप करवाया तो पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। इससे वह 20 अगस्त 2024 को दोपहर करीब 12 बजे वह इरशाद के घर पहुंची। उसने इरशाद से कहा कि- ‘तूने मेरे साथ गलत किया है। मैं गर्भवती हो गई हूं। इसलिए तू मुझे रख ले सुनने के बाद इरशाद ने उसे रखने से मना कर दिया और गर्भ गिरवाने का कह दिया और किसी को भी कुछ बोलने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की जानकारी मोहल्ले में रहने वाले सिराज को बताई। इसके बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर धारा 70(1), 351(2) बीएनएस 3 (2) (va), 3(1) (w) (ii) एससी/एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एफआईआर के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। 

आखिरकार फरार ईनामी “पिस्टल” हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने 21 वर्षीय इरशाद एवं 19 वर्षीय मो. यूनुस दोनों पिता सैय्यद लियाकल अली निवासी टायर गली ( संत रविदास चौक, रतलाम) को 23 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी इरफान पिस्टल निवासी हरमाला रोड रतलाम घटना वाले दिन से ही फरार था जिसकी तलाश की जा रही थी। एसपी ने इरफान पिस्टल की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर टीआई राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुनः तलाश की गई तो आरोपी इरफान पिता जमील एहमद जाति (29) निवासी हरमाला रोड रतलाम को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई। टीआई वर्मा के अनुसार शातिर आरोपी इरफान उर्फ “पिस्टल” के विरुद्ध महिला से छेड़छाड़, अवैध वसूली, मारपीट, अवैध शस्त्र रखने, जिलाबदर के उल्लघंन सहित कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network