23.6 C
Ratlām
Wednesday, October 23, 2024

खेल चेतना मेला : 25वां खेल चेतना मेला 20 दिसंबर से, 7 हजार स्कूली बच्चों को मिलेगा मंच

खेल चेतना मेला : 25वां खेल चेतना मेला 20 दिसंबर से, 7 हजार स्कूली बच्चों को मिलेगा मंच

– क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा वृहद स्तर पर मनाई जाएगी रजत जयंती 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला इस वर्ष रजत जयंती मनाएगा। 25वां खेल चेतना मेला 20 से 23 दिसंबर 2024 तक आयोजित होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में खेल सलाहकार, संयोजक, सहसंयोजकों के साथ ही खेल प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें रजत जयंती वर्ष के दौरान भव्य स्वरूप में खेल मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन ने फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की ओर से समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए। समिति सचिव जैन ने बताया कि बैठक में खेल प्रशिक्षकों से उनसे जुड़े खेलों की सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अतिरिक्त खेल मैदानों को समय पर तैयार कराए जाने के साथ ही मैदानों पर बिजली, पानी, खेल सामग्री सहित अन्य व्यवस्था समय रहते पूरी करने पर जोर दिया गया। साथ ही खेल स्पर्धाएं प्रतिदिन समय पर शुरू कर उन्हे संपन्न कराने की बात कही। आयोजन से पूर्व सभी खेल मैदान तैयार कर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर व्यवस्था बनाने की बात कही। बैठक में स्कूलों से आई खेल एवं खिलाड़ियों की एंट्री के बारे में जानकारी ली गई।

18 खेलों में 7 हजार से अधिक स्कूली बच्चे दिखाएंगे जोहर

रजत जयंती वर्ष में क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में शहर के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। खेल मेले में इस बार भी गत वर्ष की तरह 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। स्पर्धा शहर के नेहरू स्टेडियम, अंबेडकर खेल मैदान, रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट, काश्यप सभागृह, विधायक सभागृह, संतकंवरराम नगर, लॉ कॉलेज सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। विभिन्न मैदानों पर योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होगी।

बैठक में यह थे प्रमुख रूप से मौजूद

बैठक में खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती के जिला सचिव अनुज शर्मा, सलाहकार समिति के अशोक जैन लाला, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, खेल प्रशिक्षक अखिलेश गुप्ता, आरसी तिवारी, देवेंद्र वाधवा, गुलाम मोहम्मद, अमरीक राणा, मनीष जोशी, सुरेश माथुर, सुनील जैन, कृष्ण गोपाल तिवारी, भूपेंद्रसिंह राठौर, अभिषेक गुप्ता, लक्ष्मण पाठक, हर्ष खरे, पवन सिंदल आदि खेल प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network