रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम स्पोर्ट्स ट्रैनिंग सेंटर के होनहार खिलाड़ी मनीष भाभर और भावना मूणत का चयन राष्ट्रीय खो-खो स्पर्धा के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन होने पर रतलाम के खिलाड़ियों में हर्ष है। रतलाम के दोनों खिलाड़ी मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए खो-खो प्रशिक्षक हार्दिक कुरवारा व प्रदीप पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में 29 नवंबर – 24 तक आयोजित होगी। बालक वर्ग में मनीष भाबर व बालिका वर्ग में भावना मूणत मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, कमल नयन व्यास, अश्विनी शर्मा, दुर्गाशंकर, संजय शर्मा, सुरेश माथुर, रुचि शर्मा, महेन्द्र सिंह सोलंकी, रामचंद्र तिवारी, नितिन राठौड़,कृष्णा प्रजापति, हर्ष व्यास आदि ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।