20.9 C
Ratlām
Wednesday, February 5, 2025

सैलाना में बोले पटवारी : जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली 27 जनवरी को कांग्रेस महू मे निकालेगी

सैलाना में बोले पटवारी : कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली 27 जनवरी को कांग्रेस महू मे निकालेगी

– मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मंत्री गेहलोत के पौते के विवाह समारोह में हुए शामिल

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सैलाना में पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत के पुत्र पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत के पुत्र हनी गेहलोत के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस पर भरोसा जताया है। हम भी उसी अंदाज मे काम कर रहे है। हम शीर्ष नेतृत्व के भरोसे को कायम रखेंगे। हम सब को संविधान बचाना है। कांग्रेस 27 जनवरी-2025 को महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली निकालकर भाजपा को एक संदेश देगी की आप संविधान के साथ छेड़छाड़ नही कर सकते हैं।   

IMG 20250118 WA0024

पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि हम सब मिलकर लड़ेंगे और कांग्रेस को मजबूत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस धीरे-धीरे मजबूती की दिशा में आगे बढ़ रही है। पूरे प्रदेश में विकासखंड स्तर पर हमारा संगठन सक्रिय हो चला है। कांग्रेस को मजबूत बनाने की दिशा में हमें हर बड़े से बड़े नेता व छोटे से छोटे कार्यकर्ता का पूर्णतः सहयोग मिल रहा है। वर्षों से सत्ता से बाहर रहने की निराशा को दूर करने की दिशा में प्रदेश कांग्रेस ने कदम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी सैलाना में शुक्रवार रात स्थानीय मीडिया कर्मियों से चर्चा कर रहे थे। 

मीडिया बना रही कपोल कल्पना

एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि यह मीडिया द्वारा बनाई गई कपोल कल्पना है कि मुझे बड़े नेताओं का सहयोग नहीं मिलता है, दरअसल मुझे हर बड़े नेता व कार्यकर्ता का सहयोग मिल रहा है। हम निसंदेह एक सफल दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिले में सैलाना की तरह ही अन्य स्थानों पर भी कांग्रेस को मजबूत किए जाने के निरंतर प्रयास जारी है।

वर्तमान में बेरोजगारी चरम पर, भ्रष्टाचार का बोलबाला

भाजपा भले ही बरसों से सत्ता में काबिज है पर उसने कुछ खास काम नहीं किए हैं। बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई बढ़ी है। सब तरफ त्राहि-त्राहि मची है। आने वाले चुनाव में हर हाल में भाजपा को जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव हर्ष विजय गेहलोत, तराना के विधायक महेश परमार, झाबुआ के पूर्व विधायक जैवियर मेड़ा, नागदा के पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर, महिदपुर के विधायक दिनेश बोस, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला सहित कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network