25.1 C
Ratlām
Wednesday, February 5, 2025

रतलाम स्थापना गौरव दिवस महोत्सव की आज से धूम : 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति 2 फरवरी को करेंगी शस्त्रकला का प्रदर्शन, तीन दिवसीय कार्यक्रम

रतलाम स्थापना गौरव दिवस महोत्सव की आज से धूम : 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति 2 फरवरी को करेंगी शस्त्रकला का प्रदर्शन, तीन दिवसीय कार्यक्रम

 – आयोजन से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय और महापौर पटेल ने लिया तैयारियों का जायजा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय आयोजन 1 फरवरी-2025 से किए जाएंगे। कार्यक्रम की कड़ी में पहली बार रतलाम की धरती पर नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति 2 फरवरी-2025 को नेहरू स्टेडियम में दोपहर 3. 30 बजे शस्त्र कला कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इसके पूर्व 1 फरवरी 2025 को शाम 7 बजे श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर महाआरती की जाएगी। 3 फरवरी-2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण समारोह सुबह 11 बजे धूमधाम से किया जाएगा। नेहरू स्टेडियम में होने वाले भव्य आयोजन की तैयारी का भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और महापौर प्रहलाद पटेल ने जायजा लिया। 

रतलाम स्थापना महोत्सव के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी और सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया कि भव्य स्तर पर आयोजित होने वाले 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण अंतिम दौर में पहुंच चुका है। नेहरू स्टेडियम में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप मौजूद रहेंगे। सांसद अनिता नागरसिंह चौहान अध्यक्षता करेंगी। इसके अलावा मुख्य वक्ता बतौर धार से राष्ट्र सेविका समिति की बौद्धिक प्रमुख अमृता भावसार मौजूद होंगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि बतौर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं मंचासीन रहेंगे।

33 वर्षों से आयोजित हो रहा कार्यक्रम

बता दें कि रतलाम राज्य की स्थापना बसंत पंचमी पर हुई थी। इसी कड़ी में पिछले 33 वर्षों से रतलाम स्थापना महोत्सव समिति एवं रतलाम नगर पालिक निगम द्वारा समारोह आयोजित किए जाते हैं। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति सदस्य रामबाबू शर्मा, विप्लव जैन, गोपाल शर्मा, अनुज शर्मा, पवन सोमानी, आदित्य डागा, ललित दख, सुशील सिलावट, राजेंद्र पाटीदार, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव मूणत, रवींद्र पाटीदार, अनिल कटारिया, राकेश नाहर, राजेंद्र पाटीदार (आयुष्मान), गोपाल शर्मा (तार वाला), राकेश पीपाड़ा, सौरभ श्रीमाल, मनीष सुरेका, नरेंद्र श्रेष्ठ, सत्यजीत राजावत, अभय काबरा सहित अन्य ने शहरवासियों से तीन दिवसीय होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network