27 C
Ratlām
Sunday, June 30, 2024

उपलब्धि : शहर के युवा कथाकार आशीष दशोत्तर ‘कथा रंग कहानी पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित, नई दिल्ली गाजियाबाद में होगा समारोह

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
कथा रंग कहानी महोत्सव एवं अलंकरण समारोह में शहर के युवा कथाकार आशीष दशोत्तर को ‘कथा रंग कहानी पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली गाजियाबाद में होने वाले समारोह में दशोत्तर को यह पुरस्कार उनकी कहानी ‘ चे-पा और टिहिया ‘ के लिए दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दशोत्तर की यह कहानी बाजारवाद और मनुष्यता के सवाल पर केन्द्रित है तथा काफी चर्चित रही है।

वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष चंदर ने बताया कि इस लिटरेरी फेस्टिवल में कार्यक्रम पांच सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम सत्र में ‘कहानी का वर्तमान’ विषय पर विमर्श में वरिष्ठ लेखक अब्दुल बिस्मिल्लाह के अलावा वरिष्ठ लेखक प्रियदर्शन, आलोचक व लेखक हरियश राय के अलावा चर्चित रचनाकार रेनु हुसैन भाग ले रही हैं। दूसरा सत्र लेखक से मिलिए है। जिसमें मशहूर व्यंग्यकार आलोक पुराणिक व अभिनेता मनु कौशल की रोचक प्रस्तुति होगी। इसके अलावा मशहूर रंगकर्मी जे. पी. सिंह की नाट्य प्रस्तुति ‘छोड़ो कल की बातें’ भी आयोजन का हिस्सा हैं। लिटररी फेस्टिवल में शामिल होने वाले अन्य चर्चित साहित्यिकारों में वरिष्ठ कथाकार मैत्रेयी पुष्पा, राहुल देव, महेश दर्पण, सूर्यनाथसिंह, आलोक पुराणिक, प्रियदर्शन, संजय सहाय, सुधीर मिश्रा, आलोक यात्री, महेश मीणा सहित महत्वपूर्ण कथाकार शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक ललित जायसवाल एवं आयोजक आलोक यात्री और कथा रंग के अध्यक्ष शिवराज सिंह के अनुसार अलंकरण समारोह में “कथा रंग शिखर सम्मान” तथा ‘सर्जना पुरस्कार’ पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ साहित्यकारों की पुस्तकों का लोकार्पण के साथ ही ‘कथा रंग सारथी सम्मान’ भी प्रदान किया जाएगा।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network