– रतलाम में आज शाम भजन संध्या के साथ 10 हजार दीपों से महाआरती
अयोध्या/ रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। राम नवमी (Ram Navami Ayodhya 2024) का त्योहार पूरे देश में सम्पूर्ण भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में तो अलग ही उल्लास है। सुबह से भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। हर कोई राम लला की एक झलक पाने और उनके दर्शन को आतुर है। पहले रामलला का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक हुआ फिर मस्तक पर सूर्य तिलक किया गया। सूर्यदेव ने 3 मिनट तक भगवान श्री राम के कपाल पर शोभित नजर आए।
अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसी तरह देश सहित रतलाम के प्रमुख मंदिरों में साज-सज्जा की गई है और विशेष अनुष्ठान किए गए हैं। रतलाम के सज्जन मिल रोड स्थित राममंदिर पर सुबह से श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए भीड़ देखने को मिली। खास बात यह है की जिस समय अयोध्या में राम लला का सूर्यतिलक किया गया, उस समय पीएम मोदी असम के नलबाड़ी में रैली को संबोधित कर रहे थे। जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन की फ्लैश लाइट जला कर लोगों से रामलला के सूर्य तिलक से जुड़ने का आह्वान किया।
रतलाम में आज शाम महारती और भव्य भजन संध्या
श्रीराम नवमी (Ram Navami Ayodhya 2024) पर महलवाड़ा में 17 अप्रैल 2024 को महाआरती को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा तैयारी पूरी कर ली है। श्रीराम नवमी (Ram Navami Ayodhya 2024) पर बुधवार शाम महलवाड़ा पर 10 हजार दीपों से होने वाली महाआरती एवं भक्तिमय भजन संध्या में समन्वय परिवार भारत माता मंदिर हरिद्वार से आए गंगाजल का भी उपयोग होगा। बनारस के गंगा घाट का आरती दल एवं रतलाम के राम भक्त जब एक साथ महाआरती करेंगे तो अद्भूत एवं अलौकिक दृश्य नजर आएगा। आरती से पूर्व मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप के सुमधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। यहां पर श्रद्धालुजनों को महाआरती के लिए दीपक और भोग के लिए लड्डू भी आयोजन समिति की तरफ से उपलब्ध करवाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने भावविभोर होकर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी (Ram Navami Ayodhya 2024) की बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा, देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी (Ram Navami Ayodhya 2024)की अनंत शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना। अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती हैं। यह पहली रामनवमी (Ram Navami Ayodhya 2024) है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी (Ram Navami Ayodhya 2024) के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।
प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। प्रभु श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन।