29.4 C
Ratlām
Friday, September 20, 2024

भाजपा सदस्यता अभियान : संगठन के कार्य में जी-जान से जुट जाएं, बोले मंत्री काश्यप

भाजपा सदस्यता अभियान : संगठन के कार्य में जी-जान से जुट जाएं, बोले मंत्री काश्यप

– मंडलों की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर रतलाम विधानसभा के पांचों मंडल की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान उन्होने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर रतलाम को प्रदेश में अव्वल लाने का आह्वान किया।

बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा सदस्यता अभियान प्रभारी जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, विनोद यादव, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया सहित मंडल पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, संयोजक एवं वार्ड सदस्यता प्रभारी उपस्थित थे। मंत्री काश्यप ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इसका सदस्य बनना गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसे पूर्ण करने हेतु सबका भाजपा से जुड़ना आवश्यक है। कार्यकर्ता घर-घर जाए और नए सदस्य बनाए। प्रदेश में रतलाम को सदस्यता अभियान में अव्वल लाना है। सदस्यता प्रभारी कोठारी ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का संकल्प लिया।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network