26.3 C
Ratlām
Sunday, April 20, 2025

रतलाम में प्रदर्शन : किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रतलाम में प्रदर्शन : किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। केन्द्र सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को श्रम संगठन की संयुक्त समिती द्वारा गुलाब चक्कर में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। सभा स्थल पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ वक्ताओं ने जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शन स्थल पर आशा और उषा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन स्थल पर राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया। 

IMG 20240216 WA0071

सभा को संबोधित करते हुए एमआर यूनियन के प्रदेश पदाधिकारी अश्विनी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में शुक्रवार को संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार की श्रम विरोधी नीतियों से श्रमिक जगत में रोष व्याप्त है। किसानों के खिलाफ दमनकारी नीतियों से ऐसा लग रहा है जैसे हम देश में अपनों के खिलाफ ही अघोषित जंग लड़ रहे हैं। इस अवसर पर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन महामंत्री मनोहर बारोठ ने कहा कि वर्तमान में देश में लगातार एनपीएस के विरोध केंद्रीय व राज्य सरकारों के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा हर क्षेत्र में अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। स्थाई रोजगार का अभाव है और मंहगाई चरम पर है। इसी वजह से आज समस्त श्रम संगठन संयुक्त रूप से विरोध कर रहे हैं। सभा को बैंक पेंशनर्स संघ के नरेंद्र जोशी, एमआर संघ के स्नेहिल मोघे ने भी सम्बोधित किया। एमआर यूनियन अध्यक्ष अभिषेक जैन ने बताया कि प्रदर्शन में पोस्टल एंप्लॉइज यूनियन के आईएल पुरोहित, सीटू के एमएल नागावत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की कृष्णा सोनगरा, जनवादी लेखक मंच के रणजीत सिंह, पेंशनर्स संघ के कीर्ति शर्मा, गीतादेवी राठौर, आशा ऊषा संघ की मीनाक्षी शर्मा, जैनेंद्र दशोत्तर, संजय व्यास, विजय सिंह, हरीश जोशी, प्रदीप यादव, मनोज असाटी सहित बड़ी संख्या में आशा, उषा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network