– आज की रात प्रत्याशियों के लिए रहेगी भारी, किसकी बदलेगी किस्मत फैसला कल
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश विधानसभा-2023 के चुनाव में 15 दिनों से मशीनों में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3 दिसंबर को होगा। इसके पूर्व एग्जिट पोल ने आम जनता के बीच चर्चाओं को जन्म दे दिया है। भोपाल कांग्रेस कार्यालय पर मतगणना से ठीक एक दिन पूर्व कमलनाथ की जीत पर बधाई का फ्लेक्स सुर्खियां बंटोर रहा है, वहीं रतलाम जिले की सैलाना में फ्लेक्स के साथ सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गेहलोत को अग्रिम बधाइयों के संदेश दिए जाने लगे हैं। जिले की पांच विधानसभाओं में रतलाम शहर में भाजपा जीत से सुनिश्चित होकर लीड को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रही है।

रतलाम के आट्र्स एंड साइंस कॉलेज में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। इधर भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी मतगणना स्थल पर टेबलों पर बैठाने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की सूची के साथ ही मतगणना के दौरान अलर्ट रहने के गुर सिखाए हैं। रतलाम जिले की पांच विधानसभा में चार पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस की जीत की चर्चाओं का दौर आमजन में बना हुआ है। एग्जिट पोल के बाद सट्टा बाजार ने भी मध्यप्रदेश की सरकार में भाजपा की पूर्व में बोली जा रही 105 सीटों की जगह अब 120 से 122 सीटों पर विजय होने की बात कह रहा है। इधर कांग्रेस भी पुन: जनादेश मिलने के दावे भरने में जुटा है।
भोपाल में कमलनाथ की जीत पर बधाई का फ्लेक्स
मध्य प्रदेश में रविवार को होने वाली मतगणना के परिणाम आने के पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर कमलनाथ की जीत पर बधाई का फ्लेक्स लगा दिया गया। इसमें लिखा है, जनता का देने साथ, फिर आ रहे हैं कमलनाथ। कमलनाथ की गुलदस्ता लिए तस्वीर लगी है। यह पोस्टर अब्बास हफीज प्रवक्ता और उपाध्यक्ष मीडिया विभाग मप्र कांग्रेस कमेटी की ओर से लगवाया गया है। चुनावी नतीजों को लेकर पीसीसी चीफ के दफ्तर में बैठकों का दौर भी जारी है। इधर रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक गेहलोत को अग्रिम बधाइयों के लिए फ्लेक्स लगाने के साथ सोशल मीडिया पर संदेश जारी होने लगे हैं।