– बच्चे ठिठुराकर पहुंचे अपने-अपने स्कूल, उत्तर भारत की ट्रेने कोहरे से प्रभावित
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश के रतलाम में पहले मावठे (बारिश) के बाद पूरे शहर ने कोहरे के चादर ओढ़ ली है। मंगलवार पूरा शहर कोहरे की आगोश में नजर आया। कोहरे के कारण शहर के लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इधर अवकाश के बाद मंगलवार को खुले स्कूल में बच्चे ठिठुरकार स्कूल पहुंचे। कोहरे के कारण उत्तर भारत से आने वाली ट्रेन काफी प्रभावित हैं।

रतलाम में बारिश के बाद आज जब लोगों की आंखें खुली तो उन्होंने पूरे शहर को कोहरे की आगोश में पाया। सर्दी और कोहरे से लोग खासे परेशान नजर आए। खासकर ऐसे लोग जिनके दिनचर्या सुबह शुरू हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चे तथा उनके अभिभावक और वाहन चालक वाहनों की लाइट जलाकर आवागमन करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्हें कोहरे के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह 9 बजे तक रतलाम शहर कोहरे की चादर ओढ़े नजर आया। कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। उत्तर भारत से आने सभी ट्रेनें समय से काफी देरी से चल रही है। इंदौर नयागांव हाइवे पर कोहरे के कारण कही कोई हादसा नही हो इसके लिए वाहन चालक लाइट चला कर वाहन चलते नजर आए। ठंड में पहली बार गर्म कपड़ों पहने देख लोग नजर आए। रोज की मजदूरी करने वाला मजदूर वर्ग और फेरी लगाने वाले को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।