25.2 C
Ratlām
Tuesday, July 2, 2024

रतलाम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने भाजपा पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री को बताया क्राइम और कर्ज का काका

रतलाम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने भाजपा पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री को बताया क्राइम और कर्ज का काका

– प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे थे रतलाम, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की देखी तैयारी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रतलाम पहुंचे जीतू पटवारी ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा प्रदेश में मोहन यादव जी जिस दिन से मुख्यमंत्री बने है तब से क्राइम का ग्राफ बढ़ा है। 30 साल में जितना क्राइम का ग्राफ नहीं रहा उतना मोहनयादव जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बढ़ा है। 2 माह में 15 हजार करोड़ रुपए का कर्जा लिया। जिसका रोज ढाई सो करोड़ रुपए ब्याज लग रहा है। क्राइम व कर्ज के काका है मोहन यादवजी। 

बता दें कि जीतू पटवारी 6 मार्च को रतलाम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन की तैयारियों को देखने रतलाम आए थे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने पीएम मोदी से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव पर आरोप भी लगाए।  कांग्रेस नेताओं के लगातार बीजेपी में जाने के सवाल पर पटवारी का कहना था जिन्हें गैर तरीके से अपने धंधे करना है वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नई परंपरा चालू की है। जो क्रेशर चलाता है, रॉयल्टी नहीं देना चाहता, करप्शन करना चाहता है उससे बात करो। उसे अपनी पार्टी में लेकर आ जाओ। गुना में बस हादसे में बेकसूरों ने जान गवाई है वह बस बीजेपी नेता की बिना परमीट के चल रही थी। जीतू पटवारी के साथ पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, कांतिलाल भूरिया. खरगोन के पूर्व विधायक रवि जोशी, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया आदि कांग्रेस नेता साथ थे। मीडिया से चर्चा के पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर पटवारी व अन्य नेताओं ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। मीडिया से चर्चा के बाद वह सैलाना के लिए निकल गए।

हर कांग्रेसी की आस्था

पीसीसी अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि मोदी जी हमें कहे मंदिर आज जाना है कल जाना है। कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म में किसी को डिडेक्ट नहीं कर सकता। मोदी जी, शिवराज जी व मोहन यादव जी कहेंगे तब हम करेंगे। हमें माता पिता की सेवा आस्था के साथ करना है। हर कांग्रेसी की आस्था राम पर है। सदियों से माना है सदियों तक हम सेवा करेंगे। कांग्रेस मध्यप्रदेश में राम यात्रा निकालेगी। मोदी जी धार्मिक व प्रवचन की बाते बंद करे। मोदी की गांरटी की बात पूर्ण करे। घोषणा पत्र में जो बाते कही वह वादे पूरे करे। वादे पूरे नहीं करने पर कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि 24 तारीख के दिन ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे जो बोला वह करे। गेंहूं के दाम 2700 रुपए किए जाए। इसके बाद 29 तारीख को जिलास्तर पर धरना प्रदर्शन होगा। 8 मार्च को पूरे प्रदेश में जहां-जहां खरीदी हो रही वहां मंडी में किसानों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेगा।

बेरोजगारी व झूठ के मामा थे शिवराज

पटवारी ने पांच गारंटी की बात भारतीय जनता पार्टी ने की थी। जिसमें किसानों की आमदनी, 2700 रुपए गेहूं व 3100 रुपए धान के दाम। 450 रुपए में गैस सिलेंडर, 2 लाख नौकरियां और 3 हजार रुपया महिलाओं को देने के वादे, मामा शिवराज ने किए थे। मैं शुरू से कहता रहा हूं और हमेशा कहता रहूंगा कि शिवराज मामा बेरोजगारी व झूठ के मामा थे। अब उनकी जगह मोहन काका को बना दिया। मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति ऐसी बन गई है कि लगभग दो लाख करोड़ के बजट में 40 हजार करोड़ रुपए सिर्फ ब्याज व देनदारियां देने में रहती है। अनुपूरक बजट में स्पष्ट रुप से इसके बारे में कहा है।

बीजेपी जीतती है तो हममे कोई कमी होगी

एक प्रश्न के जवाब में जीतू पटवारी ने कहा कि वोट लेने का मापदंड अलग  होता है और गारंटी देने का मापदंड अलग है। झूठ कब तक चलेगा। अगर बीजेपी जीतती है तो हममे कोई कमी होगी। जनता ने जो जनादेश दिया वह स्वीकारा है। नया संगठन बनाना है। युवा संगठन बनाना है। जनता से सरोकार वाला संगठन बनाना है। कुछ तो अलग परिवर्तन लाना है। जब पदभार ग्रहण किया तब भी एक ही बात कही थी सकारात्मक विपक्ष। प्रदेश हमारा है जनता हमारी है। जनता ने जो जनादेश दिया वह सर माथे पर है। भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वह करे, सरकार ने जो कहा उसे मूर्त रुप दे। हम बार-बार इस बात को दोहराते रहेंगे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network