23 C
Ratlām
Sunday, September 8, 2024

मानसून की बेरुखी : अल्प वर्षा से फसलों में नुकसान, विधायक दिलीप मकवाना ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

किसानों को राहत प्रदान करने के लिए विधायक दिलीप मकवाना ने पहल की है। विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर किसानों को राहत प्रदान करने के संबंध में अवगत कराया है।

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मानसून की बेरुखी व अल्प वर्षा ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। रतलाम जिले में अल्प वर्षा होने से किसने की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में फसले पूरी तरह से नष्ट होने की स्थिति में है। ऐसे में किसानों को राहत प्रदान करने के लिए विधायक दिलीप मकवाना ने पहल की है। विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर किसानों को राहत प्रदान करने के संबंध में अवगत कराया है।


विधायक मकवाना ने पत्र में उल्लेख करते हुए बताया कि उनके द्वारा ग्राम पलदूना व ग्राम नोगांवाकला में प्रशासनिक अमले के साथ सोयाबीन की फसलों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया है। अल्प वर्षा के कारण मुख्य रूप से सोयाबीन की फसल बर्बाद होने से किसान चिंतित हैं। विधायक मकवाना ने फसलों की स्थिति देख उनके द्वारा किसानों को आश्वासत किया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाएगी।

यह रहे मौजूद


इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, धर्मेंद्र जाट, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन सारा, श्याम धाकड़, विक्की धाकड़ सहित अन्य कृषक व कृषि विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network