23.1 C
Ratlām
Sunday, September 8, 2024

परिवहन की सौगात : सांसद ने निधि से वितरित किए 15 टैंकर

– 14 ग्राम पंचायत सहित परिषद को सुविधा

सैलाना, वंदेमातरम न्यूज।
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में विकास के कई नए आयाम गड़े जा चुके हैं। बीते एक दशक में जो विकास कार्य हुए वे किसी से छुपे नहीं है। चंद्रयान की सफलता से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का दबदबा बड़ा है। चाहे कांग्रेस कितना भी दुष्प्रचार क्यों ना करें, हर हाल में हम आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में फिर से सत्ता में वापसी करेंगे।

यह उद्बोधन सांसद गुमान सिंह डामोर ने क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत को पेयजल टैंकर वितरण के दौरान दिया। समारोह पूर्व विधायक संगीता चारेल के निवास पर संपन्न हुआ। पूर्व विधायक चारेल ने भी भाजपा शासन में हुए विकास कार्यों को दोहराया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भी निश्चित ही भाजपा किला फतेह करेगी।

टैंकरों की सुविधा इन्हें मिली

सांसद डामोर ने अपनी निधि से 15 टैंकर वितरित किए। ये टैंकर नगर परिषद सैलाना, ग्राम भीलों की खेड़ी, कोटड़ा, भामट,सुंडी, शिवगढ़, कांगसी, बसिन्द्रा, करिया, सरवन, आम्बापाडा, चंदेरा, गुडभेली, सलवानिया, रामगढ़-बोरखेड़ा पंचायत को प्रदान किए गए। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा,पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, सरवन मंडल अध्यक्ष बापू सिंह मईड़ा, नेता प्रतिपक्ष मुकेश पटेल, पार्षद विशाल धभाई, चंदा पारगी, आशा कसेरा, सांसद प्रतिनिधि मनीषा कुमावत, छोगालाल पाटीदार, देवचन्द्र पाटीदार आदि मौजूद थे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network