32.6 C
Ratlām
Saturday, April 19, 2025

Mp Election – 2023 : बहुप्रतिक्षित बीजेपी की पांचवीं सूची जारी, जाने रतलाम ग्रामीण, जावरा व आलोट से किसे बनाया उम्मीदवार 

रतलाम जिले के पांचों विधानसभा में बीजेपी व कांग्रेस के उम्मीदवार हो चुके घोषित

विमांशु पाण्डेय

भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज। विधानसभा चुनाव – 2023 ( Mp Election – 2023 ) के नाम निर्देशन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। विधानसभा चुनाव में बहुप्रतिक्षित भाजपा की पांचवीं सूची शनिवार दोपहर जारी हो गई है। रतलाम ग्रामीण से मथुरालाल डामर, जावरा से राजेंद्र पांडेय एवं आलोट से पूर्व सांसद चिंतामन मालवीय को प्रत्याशी बनाया है। 

भोपाल में प्रदेश बीजेपी कार्यालय से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश एवं प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्वनी वैष्णव ने पहुंच उम्मीवारों की सूची जारी की। इसके पूर्व दिल्ली में भाजपा केंद्रीय कमेटी के नेतृत्व में नामों के चयन पर पिछले पांच दिनों से मंथन जारी था। रतलाम जिले की पांच विधानसभाओं में भाजपा ने सबसे पहले सैलाना सीट के लिए संगीता चारेल के नाम की घोषणा की थी। इसके बाद रतलाम शहर में विधायक चेतन्य काश्यप को लगातार तीसरी बार मैदान में उतारा है। पांचवीं सूची जारी होते ही अब रतलाम जिले की पांचों विधानसभा के उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो चुकी है। इसके पहले कांग्रेस भी जिले की पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। 

एक नजर उम्मीदवारों पर

विधानसभाबीजेपीकांग्रेस
रतलाम सिटी चेतन्य काश्यपपारस सकलेचा
रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामरलक्ष्मण डिंडोर
सैलाना संगीता चारेलहर्षविजय गेहलोत
जावरा राजेन्द्र पांडेयहिम्मत श्रीमाल
आलोट चिंतामन मालवीयमनोज चावला
IMG 20231021 164103
IMG 20231021 164126
IMG 20231021 164149
IMG 20231021 164211
IMG 20231021 164236
IMG 20231021 164314
IMG 20231021 164338
https://www.kamakshiweb.com/
KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network