25.2 C
Ratlām
Tuesday, July 2, 2024

हाटकेश्वर जयंती : शहर भ्रमण पर निकले भगवान हाटकेश्वर, नागर ब्राह्मण समाज ने उत्साह से मनाया पर्व

– मठ मंदिर में हुआ अभिषेक पूजन, धर्मशाला में महाआरती

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भगवान हाटकेश्वर की जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। नागर ब्राह्मण समाजजनों ने शोभायात्रा निकाली। मठ मंदिर में अभिषेक और नागर ब्राह्मण धर्मशाला में महाआरती का आयोजन किया गया।
नागर ब्राह्मण समाज के इष्टदेव भगवान श्री हाटकेश्वर महादेव के प्राकट्य उत्सव को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह दिखा। कॉलेज रोड स्थित मठ मंदिर हाटकेश्वर देवालय में  नागर ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में भगवान हाटकेश्वर का अभिषेक, पूजा-अर्चना, आरती की। यहां उमेश नागर और परिवारजन जजमान रहे। इसके बाद शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभा यात्रा में महिलाएं लाल रंग की साड़ी और पुरुष कुर्ता पायजामा पहनकर शामिल हुए। नारी शक्ति ने गरबा की धुन पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। हरीश मेहता ने नरसिंह मेहता के रूप में नृत्य कर भक्ति का संदेश दिया। शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शोभायात्रा नागरवास स्थित धर्मशाला पहुंची। यहां भगवान हाटकेश का अभिषेक पूजन किया गया। नागर धर्मशाला में तनिष्क और रेवांशी भट्ट जजमान थे। पंडित विकास नागर ने अभिषेक कार्य पूर्ण करवाया। पंडित रमेश चंद्र भट्ट के सौजन्य से महा प्रसादी का वितरण किया गया। सचिव हेमंत भट्ट, सत्येंद्र मेहता, शैलेंद्र मेहता, दुर्गाप्रसाद मेहता, सुशील नागर, दिनेश रावल, गोपाल शुक्ल, महेश रावल, पुष्कर रावल, पं. गोपाल मेहता, रानी दवे, अंजू पंड्या, शर्मिला भट्ट, अलका मेहता सहित अन्य समाजजन मौजूद थे।
समाजजनों का मिलन समारोह 9 को
नागर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. जितेंद्र रावल और महिला मंडल अध्यक्ष रश्मि नागर ने बताया मिलन समारोह 9 अप्रैल को होगा। बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर में होने वाले आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network