28.7 C
Ratlām
Saturday, July 6, 2024

फ़िल्म पठान को लेकर नया विवाद : सिनेमाघर संचालकों को हिंदू संगठनों की चेतावनी, नुकसान के होंगे खुद जिम्मेदार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फ़िल्म पठान शुरू से विवादों में घिर गई है। फ़िल्म में भगवा रंग की बिकनी पहने दीपिका पादुकोण के डांस ने कंट्रोवर्सी और बढ़ा दी। इसी बीच अब मध्यप्रदेश में पठान फ़िल्म को रिलीज़ से पहले ही बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल यहां हिंदू संगठनों ने सिनेमाघर संचालकों को खुली चेतवानी दे दी है।

IMG 20221229 WA0051

चेतवानी में कहा गया है कि यदि पठान फ़िल्म लगती है तो नुकसान की जिम्मेदारी सिनेमाघर संचालकों की होगी। अब अगर विरोध के चलते पठान फ़िल्म को सिनेमाघर संचालक नहीं लगाएंगे तो इससे बड़ा नुकसान फ़िल्म को होगा। हालांकी सेंसर बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, फिल्म पठान हाल ही में सर्टिफिकेशन के लिए CBFC एग्जामिनेशन कमिटी गई थी। CBFC गाइडलाइंस के हिसाब से फिल्म को बारीकी से देखा गया। जिसमें मेकर्स को फिल्म में कुछ हिस्सों व गानों में बदलाव करने की सलाह दी है।

मध्यप्रदेश के रतलाम में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मल्टीप्लेक्स व टॉकीज़ पहुंचे। यहां उन्होंने संचालकों को पठान फ़िल्म नहीं लगाने की चेतावनी दी। हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक जगदीश पाटीदार ने बताया कि पूरे प्रदेश के सिनेमाघर संचालकों से बात की है। पठान फ़िल्म में हिंदू धर्म की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। ऐसे में अगर यह फ़िल्म सिनेमाघर में लगाई जाती है तो आगे नुकसान की जिम्मेदारी संचालकों की स्वयं की रहेगी।

पाटीदार का दावा है कि सभी संचालकों से बात की गई है। उन्होंने कहा है कि वे फ़िल्म अपने सिनेमाघरों में नहीं लगायेंगे। शहर के सिनेमाघरों में पठान फ़िल्म नहीं लगेगी। और यदि कोई लगाता है तो उसे विरोध का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दे कि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी फ़िल्म को लेकर आपत्ति ली। इसके अलावा उन्होंने फिल्म की प्रदेश में रिलीज रोकने की बात भी कही थी।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network