28.2 C
Ratlām
Saturday, October 5, 2024

रतलाम के जावरा में आक्रोश : मंदिर में गोवंश का सिर काट कर फेंका, दो संदिग्ध हिरासत में

रतलाम के जावरा में आक्रोश : मंदिर में गोवंश का सिर काट कर फेंका, दो संदिग्ध हिरासत में

– सूचना मिलने मौके पर पहुंचे विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के जावरा में शुक्रवार कुछ असामाजिक तत्वों ने जागनाथ महादेव मंदिर में गोवंश का सिर काटकर फेंक दिया। जब सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो l परिसर में गोवंश का सिर कटा देख उनके द्वारा जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन की भीड़ जमा हो गई और जमकर आक्रोश जताया। इधर मौके पर जिला और पुलिस प्रशासन मुस्तैद बना रहा। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने जावरा की शांत फिजा बिगाड़ने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया है। सूचना मिलने पर मौके पर जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय पहुंचे है। उन्होंने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा कर कहा कि घटना दुर्भाग्य पूर्ण है। यह सोची समझी साजिश है। पुलिस अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा है। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जावरा के फूल बाजार स्थित जागनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में गणेश प्रतिमा के समीप गोवंश का सर कटा मिला। पुजारी गोरवपुरी गोस्वामी ने पुलिस को बताया प्रतिदिन की तरह तड़के 3 बजे मंदिर आए। गेट खोला तो भगवान गणेश जी की मूर्ति के यहां गौमाता का सिर कटा पड़ा हुआ था। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अधिकारी आए। विधायक राजेंद्र पांडे भी मंदिर पहुंचे। मंदिर से सिर हटवा कर मंदिर की साफ-सफाई कराई गई। बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आए है। पुलिस के अनुसार मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। जैसे ही इस घटना की जानकारी जावरा के लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में हिंदू संगठन पदाधिकारी, कई सामाजिक संगठन के लोग सुबह मंदिर पहुंचे। घटना को लेकर विरोध जताया। जावरा बंद कराने का फैसला लिया। सभी लोग जावरा के घंटाघर चौराहे पर एकत्र हो गए है। नारेबाजी की जा रही है। जो दुकान खुल गई थी उन्हें बंद करा दिया है। जावरा को बंद कराया जा रहा है। घटना को देखते हुए पुलिस बल भी जावरा में तैनात कर दिया है। 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network