25.3 C
Ratlām
Monday, September 16, 2024

रतलाम का गजब स्टेशन रोड थाना : आरोपी बदलने में माहिर थाने में फरियादी की नहीं होती सुनवाई, युवा मोर्चा ने मचाया बवाल

रतलाम का गजब स्टेशन रोड थाना : आरोपी बदलने में माहिर थाने में फरियादी की नहीं होती सुनवाई, युवा मोर्चा ने मचाया बवाल

– युवा मोर्चा के पदाधिकारी को धकेलकर बाहर निकाला, एएसआई लाइन अटैच

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले की कानून व्यवस्था को ताक पर रखने वाली पुलिस का थानों पर फरियादी और उनके साथ जाने वाले लोगों के साथ अभद्रता लगातार बढ़ती जा रही है। आरोपी बदलने में माहिर रतलाम का स्टेशन रोड थाने के कर्मचारियों के हौसले कुछ ऐसे बुलंद हैं कि बीती रात 20 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने पहुंचे युवा मोर्चा के पदाधिकारी को धक्के देकर थाने से बाहर कर दिया। इसके बाद थाने में मोर्चा के पदाधिकारियों ने जमकर बवाल मचाया। अंत में एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को एएसआई दिनेश कणिक को लाइन अटैच करना पड़ा। 

06 09 2024 naidunia news asi s

शुक्रवार रात करीब 10 बजे छेड़छाड़ का शिकार हुई पीड़िता भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष जलज सांखला, मंडल अध्यक्ष आयुष पड़ियार के साथ थाने पहुंची। थाने में एएसआई दिनेश कणिक ने आयुष के साथ अभद्रता कर दी। थाने से धक्का देकर बाहर कर दिया। घटनाक्रम की सूचना मिलने पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, गौरव मूणत, राहुल रांका सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। जमकर नारेबाजी की। सीएसपी अभिनव वारंगे पहुंचे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जैन ने एसपी राहुल कुमार को घटना से अवगत कराया। सीएसपी वारंगे, स्टेशन रोड थाना प्रभारी दिनेश भोजक से एएसआई कणिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक थाने में हंगामा चला। एसपी लोढ़ा ने एएसआई कणिक को लाइन अटैच कर दिया। इसके बाद पदाधिकारी थाने से रवाना हुए। पीड़िता की शिकायत पर बाद में पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में रोहित पैमाल व लक्की प्रजापत के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया है।

बिल्ला दिखाकर धमकाता रहा थाने में पुलिसकर्मी

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जलज सांखला ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि मंडल अध्यक्ष फरियादी के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे। एएसआई दिनेश कणिक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्हें परिचय भी दिया कि यह हमारे मंडल अध्यक्ष है। लेकिन उन्होंने धक्का दिया और कहा होगा। बाद में हमने टीआई से बात की। उन्होंने समझाइश दी। हम बाहर आ गए। फिर एएसआई वापस आए और बिल्ला दिखा कर अभद्र व्यवहार किया।

बदतमीजी नहीं करेंगे बर्दास्त

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पीड़िता के साथ शिकायत करने स्टेशन रोड थाने आए थे। एएसआई दिनेश कणिक द्वारा अभद्र व गलत भाषा का प्रयोग किया। जिससे युवा मोर्चा में नाराजगी उपजी थी। युवा मोर्चा प्रत्येक नागरिक के लिए खड़ा है। पुलिस का कोई भी अधिकारी बदतमीजी से बात करेगा हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। – विप्लव जैन, जिलाध्यक्ष – भाजयुमो रतलाम (मध्य प्रदेश)

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network