25.3 C
Ratlām
Monday, September 16, 2024

साई भंडारा : डीआरएम कार्यालय परिसर में 12 जून को, नौवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने आबिद हुसैन


– वर्ष -2010 से निरंतर जारी साई भंडारा की तैयारी अंतिम चरण में
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम रेल मंडल कार्यालय परिसर में निरंतर 13वीं बार साई भंडारे की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 12 जून को होने वाली साई भंडारे से पूर्व रेलवे कार स्टाफ एसोसिएशन का पुनर्गठन भी किया गया। इस दौरान आबिद हुसैन को पुन: अध्यक्ष चुना गया। आबिद हुसैन लगातार नौवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं।

अध्यक्ष आबिद हुसैन ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा कर बताया कि साईं भंडारे का आयोजन मंडल रेल कार्यालय परिसर में ऑफिसर रेस्ट हाउस के समीप 12 जून को सुबह 11 से शुरू किया जाएगा। आयोजन रतलाम रेलवे कार स्टाफ यूनियन द्वारा रेलवे स्टाफ के सहयोग के किया जाएगा। भंडारे का यह सिलसिला वर्ष-2010 से निरंतर संचालित है। भंडारे से पूर्व साईं बाबा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया जाएगा। साईं बाबा को भोग लगाने के पश्चात भक्तों को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई जाएगी। 
सर्वानुमति से हुसैन फिर बने अध्यक्ष
रेलवे कार स्टाफ यूनियन की बैठक में वर्षभर आयोजित कार्यों से सदस्यों को अवगत कराया गया। इस दौरान सर्वानुमति से आबिद हुसैन को लगातार नौवीं बार अध्यक्ष चुना गया। पूर्व में आबिद हुसैन की अध्यक्षता में हुए कार्यों की सदस्यों ने एकमत होकर सराहना की। इसके बाद सर्वानुमति से वर्ष-2023-24 के लिए आबिद हुसैन को पुन: अध्यक्ष पद पर निर्विरोध मनोनीत किया। उपाध्यक्ष जयवंत टांक, सचिव मनीष कैथवास, कोषाध्यक्ष सुनील साईंराम एवं मीडिया प्रभारी सुनील व्यास को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य बतौर वीरेंद्र नागौरा, बाबूसिंह, अभिषेक, अश्विनी, कोमल, प्रताप को शामिल किया गया। अध्यक्ष आबिद हुसैन सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने धर्मप्रेमी जनता से भंडारे में हिस्सा लेकर भोजन प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है। 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network