– परिषद चुनाव में जनता से किए वादे हो रहे पूरे, क्षेत्र का विकास निरंतर रहेगा गतिशील
सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
सैलाना नगर परिषद चुनाव के दौरान जनता से किए वादे के अनुसार कार्यक्रम आयोजित हुआ। क्षेत्रीय विधायक हर्षविजय गेहलोत ने समारोह में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक गेहलोत ने जनता को आश्वत किया कि विकास का दौर निरन्तर जारी रहेगा। जनता ने जो विश्वास जताया है उस पर परिषद खरी उतरेगी। शुक्रवार को नगर में करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन सैलाना विधायक गेहलोत द्वारा विभिन्न वार्डो में किया। इस दौरान परिषद अध्यक्ष सहित वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद हुए।
![](https://www.vandematramnews.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241220-WA0006.jpg)
![](https://www.vandematramnews.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG-20240918-WA0017.jpg)
इन कार्यों से मिलेगी जनता को सुविधा
1- 70 लाख रुपए से रेस्ट हाउस से विक्टोरिया तालाब सड़क के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण ।
2 – 49.24 लाख रुपए से घण्टाघर से रेस्ट हाउस तक पेवर ब्लॉक सहित सौन्दर्यकरण।
3 – 10. 27 लाख रुपए से शास्त्री मार्ग का सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण।
4 – 7 लाख रुपए से शास्त्री मार्ग क्षेत्र की गली नंबर -1 में
सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण।
5 – 11.40 लाख रुपए से विवेकानन्द मार्ग डामरीकरण कार्य।
![](https://www.vandematramnews.com/wp-content/uploads/2022/10/nEWS-pORTAL.jpg)
वंदेमातरम न्यूज़ पोर्टल धीरे धीरे पाठकों के बीच अपनी महहत्वपूर्ण उपस्तिथि दर्ज कर चुका है