रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। प्रतिवर्षानुसार महाशिवरात्रि के महापर्व के पूर्व जवाहर व्यायामशाला परिवार (अम्बर ग्रुप) द्वारा सम्मान साफा वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा हैं। रैली 23 फरवरी -2025 की सुबह 10 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर रतलाम के मुख्य मार्गों से होकर प्राचीन गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर पहुंचेगी। सम्मान साफा वाहन रैली में बाबा भोले के भक्त के जयकारे आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

जवाहर व्यायामशाला परिसर में सुबह 10 बजे से शिव भक्तों को रतलाम और आसपास क्षेत्र के तकरीबन 20 से अधिक साफा बांधने वाले उस्ताद साफा बांधेंगे। सम्मान साफा वाहन रैली जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होकर श्री गढ़कैलाश मंदिर पर पहुंचेगी, जहां भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक और महाआरती कर महाप्रसादी का वितरित किया जाएगा। जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत जाट, सूरज जाट, अम्बर जाट, अभिषेक जाट, वैभव जाट, मयंक जाट, गौरव जाट, अमन जाट ने रतलाम की धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से अपने इष्टमित्रों सहित रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।