22.3 C
Ratlām
Sunday, September 8, 2024

खुलासा : सौतेली मां की हत्या कर आरोपी ले गया अस्पताल, जांच में उजागर हुई वारदात

– शंका नहीं होने के लिए आरोपी ने अंतिम संस्कार सहित अन्य क्रियाएं की सामान्य तरीके से

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
सौतेली मां की गला दबाकर हत्या करने का सनसनी मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी युवक सामान्य रहा। आरोपी युवक सौतेली मां को अस्पताल लेकर भी पहुंचा और मृत्यू की पुष्टि के बाद सामान्य तरीके से अंतिम संस्कार भी किया। पुलिस ने वारदात के 15 दिन बाद महिला की मौत की गुत्थी सुलझा ली है।

रतलाम औद्योगिक थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा के मुताबिक 16 अगस्त की सुबह पीएंडटी कॉलोनी निवासी मंजू (55) पति योगेंद्र कौशल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मंजू को उसका सौतेला बेटा निखिलेश चचेरे भाई के साथ अस्पताल ले गया था। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। जांच में सामने आया कि निखिलेश की पत्नी पूजा और सास मंजू कौशल में झगड़ा होने से वह मायके चली गई थी।  पत्नी पूजा के मायके से नहीं आने पर आरोपी निखिलेश सौतेली मां मंजू से विवाद कर झगड़ा करता रहता था। पीएम रिपोर्ट में मंजू की गला दबने से हुई मौत की पुष्टि के बाद पुलिस हरकत में आई। विवेचना के दौरान हुई पूछताछ में आरोपी निखिलेश कौशल ने 16 अगस्त की सुबह 6.30  बजे सौतेली मां मंजू से विवाद के बाद गला दबाकर मौत के घाट उतारने की वारदात कबूली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network