28.7 C
Ratlām
Saturday, July 6, 2024

महलवाड़ा की गैलरी का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे लोग

रतलाम वंदेमातरम् न्यूज।
महलवाड़ा की गैलरी का छज्जा शुक्रवार दोपहर भरभराकर गिर पड़ा। हालांकि घटना में वाहनों को नुकसान नही हुआ। नहीं कोई व्यक्ति इसकी चपेट में आया। लोगो ने प्रशासन पर महलवाड़ा परिसर की अनदेखी का आरोप लगाया है।
बता दें कि महलवाड़ा के मैदानी तल पर पंजीयन विभाग का ऑफिस है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
रोज की तरह शुक्रवार भी लोगों की आवाजाही थी इस बीच दोपहर करीब 3.30 बजे पंजीयन विभाग के ऑफिस के बगल की गैलरी का एक हिस्सा नीचे आ गिरा। स्टाम्प वेंडर का कहना है कि गैलरी का यह हिस्सा लकड़ी से बना था। लकड़ी कमजोर व खराब होने से यह गिर गई।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network